ICAR -Agricultural Technology Application Research Institute,ZONE-III Kanpur

सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया

‘कृषि शोध दर्पण’ में प्राप्त शोधपरक एवं समीक्षा लेखों की गुणवत्ता, मौलिकता, वैज्ञानिक प्रासंगिकता तथा विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई जाती है:

  • प्रारंभिक संपादकीय जाँच: प्राप्त लेखों की विषय-संगतता, प्रारूप, भाषा, मौलिकता एवं आवश्यक विवरणों की जाँच संपादकीय बोर्ड द्वारा की जाएगी।
  • विशेषज्ञों को प्रेषण: प्रारंभिक जाँच के बाद उपयुक्त लेखों को संबंधित विषय के विशेषज्ञ/सहकर्मी समीक्षक को समीक्षा हेतु भेजा जा सकता है।
  • समीक्षा के आधार: समीक्षक लेख के उद्देश्य, नवीनता, सामग्री एवं विधि, आँकड़ों एवं परिणामों की विश्वसनीयता, चर्चा, निष्कर्ष, संदर्भ तथा प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन करेंगे।
  • समीक्षा का परिणाम: लेख को स्वीकृत, संशोधन सहित स्वीकृत, पुनः समीक्षा हेतु संशोधन आवश्यक अथवा अस्वीकृत किया जा सकता है।
  • संशोधन प्रक्रिया: आवश्यकतानुसार लेखकों को समीक्षकों की टिप्पणियाँ उपलब्ध कराई जाएँगी। लेखक निर्धारित समय में संशोधित लेख एवं टिप्पणियों के प्रति उत्तर प्रस्तुत करेंगे।
  • अंतिम निर्णय: अंतिम निर्णय संपादकीय बोर्ड द्वारा समीक्षकों की टिप्पणियों, लेख की गुणवत्ता एवं पत्रिका की प्रकाशन नीति के आधार पर लिया जाएगा।
  • गोपनीयता एवं निष्पक्षता: समीक्षा प्रक्रिया में लेख एवं समीक्षक से संबंधित जानकारी को यथासंभव गोपनीय रखा जाएगा तथा समीक्षा निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं रचनात्मक होगी।
  • प्रक्रिया में लचीलापन: लेख के प्रकार, विषय एवं संपादकीय आवश्यकता के अनुसार समीक्षा प्रक्रिया में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है।